Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में गुरुवार को वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यों, नालसा की विभिन्न योजनाओं, माहिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों आदि के अधिकारों, नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, नालसा टोल – फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, निःशुल्क विधिक सहायता, मानस, एंटी ड्रग कैंपेन आदि के विषय में जागरूक किया गया। शिविर में मेधावी छात्रों को टेबलेट एवं महिलाओं को महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को छड़ी, व्हीलचेयर आदि प्रदान की गई। शिविर में एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया तथा कार्ड आदि बनाए गए। शिविर में उपजिलाधिकारी जैंती,उप मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा,खण्ड विकास अधिकारी जैंती, तहसीलदार जैंती व प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे। शिविर में निशुल्क 430 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया शिविर में लगभग 3000 लोग लाभान्वित हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शरद पूर्णिमा के स्नान को उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाने लायक नहीं मिला गंगाजल
Next: सिंचाई विभाग इंजीनियर्स कप चैंपियन बना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.