Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ उपचुनाव को भाजपा तैयार, पार्टी हाईकमान को भेजे 6 नाम
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उपचुनाव को भाजपा तैयार, पार्टी हाईकमान को भेजे 6 नाम

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा लंबे समय से केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद पार्टी ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके तहत पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर आए नामों पर स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद नाम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए हैं।   भाजपा सूत्रों ने बताया कि पैनल में छह नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, एश्वर्या रावत, कुलदीप आजाद नेगी और कर्नल अजय कोठियाल के नाम शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से जुड़े। अब हाईकमान के स्तर के पैनल में से एक नाम फाइनल होने का इंतजार हो रहा है। टिकट फाइनल होते ही पार्टी सक्रियता को और बढ़ाएगी।
उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पार्टी ने प्रत्याशी चयन को रुद्रप्रयाग में संगठन की ओर से दिए गए नामों पर चर्चा की। पैनल के लिए आए सभी नामों के संदर्भ में क्षेत्रीय, सामाजिक और सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उसके बाद स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामों का पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को कहा कि हिंदुओं को बांटने और डेमोग्राफिक बदलाव का समर्थन करने वालों को केदारघाटी की जनता उपचुनाव में सबक सिखाएगी। पत्रकार वार्ता में भट्ट ने कहा- बदरीनाथ व अयोध्या के चुनावी नतीजों को सनातन से जोड़ने वाली कांग्रेस को कुरुक्षेत्र व वैष्णो देवी सीट पर हुई हार को भी अपने खिलाफ सनातनी जनादेश मानना चाहिए। जवान के मुद्दे पर हरियाणा का मत दर्शाता है कि सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड भी अग्निवीर पर सरकार के साथ है। यहां की राष्ट्रवादी और सनातनी जनता भाजपा को ही जिताएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शैक्षिक परिदृश्य में एआई के महत्व पर जोर
Next: कारोबार में निवेश के झांसे में दंपति से ठगे 6.80 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.