Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारोबार में निवेश के झांसे में दंपति से ठगे 6.80 लाख
  • देहरादून

कारोबार में निवेश के झांसे में दंपति से ठगे 6.80 लाख

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। टाइल्स कारोबार में निवेश का झांसा देकर 6.80 लाख रुपये ठग लिए गए। पटेलनगर थाने में महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी गुजरात के निवासी हैं। सेवला कला निवासी आर्य विभा और उनके पति हरिओम त्यागी ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। आर्य विभा के अनुसार, उनके पति की मुलाकात आरोपी नीलेश जानी निवासी राजकोट, गुजरात से उस समय हुई जब वे टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करते थे। अगस्त 2022 में नीलेश जानी ने अपने पार्टनर के साथ देहरादून में टाइल्स का शोरूम खोलने की योजना बताई और निवेश करने का प्रस्ताव रखा। नीलेश जानी और उनके सहयोगी दिनेश जयंतिलाल पंड्या निवासी मोरबी, गुजरात और स्नेह निलेशभाई पंड्या निवासी मोरबी, गुजरात ने पीड़िता के पति और उनके मित्र को कारोबार में साइलेंट पार्टनर बनने का झांसा देकर कुल ₹6.80 लाख की रकम प्राप्त की। आरोपियों ने 10 अप्रैल 2023 से 11 जुलाई 2023 के बीच विभिन्न तिथियों पर यह रकम विभिन्न खातों में जमा कराई। इसके बाद कोई व्यापारिक गतिविधि देहरादून में नहीं की। महिला के पति और उनके मित्र ने पैसे की वापसी की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा प्रार्थिनी को हाल ही में पता चला कि आरोपियों ने उनके जाली हस्ताक्षरों का उपयोग करके कानपुर में नए अनुबंध कर पैसे वसूले हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ उपचुनाव को भाजपा तैयार, पार्टी हाईकमान को भेजे 6 नाम
Next: सोडा खरीदने के बहाने से युवक ने दुकान से चुराए 1.75 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.