Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंचाई विभाग इंजीनियर्स कप चैंपियन बना
  • देहरादून

सिंचाई विभाग इंजीनियर्स कप चैंपियन बना

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। द्वितीय इंजीनियर्स कप-2024 में सिंचाई विभाग ने आरडब्लूडी को आठ विकेट से हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। कुआंवाला में गुरुवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडब्लूडी ने 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए राहुल नेगी ने 41 गेंद में 39 रन, अभिषेक रावत ने 31 गेंद में 35 रन का योगदान दिया। सिंचाई विभाग की ओर से नितिन सोनी ने 04 ओवर में 16 रन देकर 05 विकेट लिए, अंकित धीमान ने 2.5 ओवर में 16 रन देकर 04 विकेट चटकाए। जबाव में सिंचाई विभाग ने 12.4 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। सिंचाई विभाग के लिए प्रकाश बिष्ट ने 36 गेंद में 07 चौके, 05 छक्के की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। सिंचाई विभाग के नितिन सोनी को मैन ऑफ द मैच, आरडब्लूडी के राहुल को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज प्रकाश बिष्ट, बेस्ट बैट्स मैन नीरज, बेस्ट बोलर नितिन सोनी चुने गए। मुख्य अतिथि अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विभु विश्वामित्र रावत, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर मुकेश भट्ट, चितरंजन जोशी, विकास अंथवाल, डीपीएस रावत, ईश्वर सिंह रावत, संदीप राणा, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
Next: पंचायत सदस्यों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.