Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पंचायत सदस्यों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
  • पौड़ी

पंचायत सदस्यों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी में गुरुवार को भी जिला पंचायत सदस्य अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे। जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से नाराज इन जिला पंचायत सदस्यों का कहना है कि इस धरने से बीजेपी और कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। धरना देने वालों में एक बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के साथ ही कांग्रेस और निर्दलीय चुनाव लड़े सदस्य भी शामिल है। धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि बीते दो सालों से तिमाही बैठक का भी आयोजन नहीं हो पाया है। इन जिला पंचायत सदस्यों ने मौजूदा और बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बजट का शासनादेश और बजट को किन जिला पंचायत क्षेत्रों में दिया गया, उसकी भी जानकारी देने की मांग जिला पंचायत प्रशासन से की है। इसके साथ ही कहा है कि अभियंता और कार्यधिकारी के पद पर नियमित अफसरों को तैनात किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार से मिले बजट में वित्तीय अनियमितताएं भी की जा रही है। जिला पंचायत सदस्यों ने उक्त मांगों पर अविलंब कदम नहीं उठाने पर आंदोलन को और तेज करने के भी चेतावनी दी है। धरने पर बैठे एवं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थैर सीट के सदस्य गौरव रावत ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का यह आंदोलन किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं है। अभी तक के कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्यों की जो उपेक्षा की जा रही है, इससे सदस्यों में जिला पंचायत को लेकर नाराजगी है। धरने पर बैठने वालों में कुलदीप सिंह, मुकेश बिष्ट, अजीत सिंह बिष्ट, कुलभूषण, सीमा सजवाण,वीरेंद्र रावत, कैलाश चंद्र शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग इंजीनियर्स कप चैंपियन बना
Next: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूएमईबी) ने की बड़ी पहल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.