Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोडा खरीदने के बहाने से युवक ने दुकान से चुराए 1.75 लाख
  • देहरादून

सोडा खरीदने के बहाने से युवक ने दुकान से चुराए 1.75 लाख

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
देहरादून(आरएनएस)। सोडा खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे  युवक  ने महिला को झांसे में ले काउंटर के पास रखा बैग चुरा ले गया। बैग में 1.75 लाख रुपये नगदी थी। जिसे सामान खरीदने के लिए रखा गया था। महिला का कहना है कि उन्होंने चोरी होने से कुछ देर पहले ही एक लाख रुपये उधार मंगवाए थे। राजपुर थाना क्षेत्र के भगवंतुपर में कुमकुम गुप्ता परचून की दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान मौजूद थीं। इस दौरान एक युवक काउंटर पर पहुंचा। उसने एक सोडा पानी देने को कहा। महिला जैसे ही फ्रीज से सोडा लाने के लिए गई तो आरोपी काउंटर के पास रखा गए बैग चुराकर ले गया। महिला का कहना है कि बैग में करीब पौने दो लाख रुपये नगदी थी। जब तक महिला दुकान से बाहर आकर चिल्लाई आरोपी फरार हो चुका था। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आरोपी चोर की तलाश कर रही है। पास के एक सीसीटीवी फुटेज से उसका हुलिया पुलिस को मिल गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कारोबार में निवेश के झांसे में दंपति से ठगे 6.80 लाख
Next: उत्तरकाशी के 40 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.