Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचा रहे भाजपा नेता
  • रुद्रप्रयाग

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचा रहे भाजपा नेता

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाल ही के दिनों में केदारघाटी के दौरों और यहां के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह है। जबकि सरकार की उपलब्धियों के साथ ही सीएम द्वारा घाटी के विकास के लिए किए गए प्रयासों को भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री द्वारा केदारनाथ विधानसभा को विधायक की कमी महसूस न हो इसके लिए वे कई बार केदारघाटी पहुंचे और यहां के लोगों की हर समस्या के समाधान के प्रयास करते रहे। कई शिलान्यास और लोकार्पण कर उन्होंने जनता की समस्या और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी। इससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह है। इधर, भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल इन दिनों मुख्यमंत्री के केदारघाटी के विकास के लिए की गई घोषणा और विकास कार्यों को गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचा रहे हैं। इन दिनों कर्नल अजय कोठियाल केदारघाटी के भ्रमण पर है। करीब हफ्तेभर से केदारघाटी के अलग-अलग गावों में जन सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अपनी पूरी टीम के साथ कर्नल कोठियाल अब तक दो दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता में सरकार के प्रति उत्साह है उससे लगता है कि यह उप चुनाव भाजपा को बड़ी जीत दिलाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि धामी बड़े विजन वाले नेता है। जिस तरह उन्होंने 31 जुलाई की आपदा के बाद त्वरित यात्रा का सुचारु किया और अनेक समस्याओं का समाधान किया उससे क्षेत्र की जनता ने भी सीएम की प्रशंसा की। कहा कि आगामी उप चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान उन्हें जैसा आदेश करेगी वह पार्टी के सिपाही होने के नाते वह कार्य करेंगे। यदि उन्हें चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाया गया तो वे जनता का भरोसा जीतने में भी कामयाब होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Next: सारी गांव से मक्कूमठ को विदा की गई नंदा देवी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.