Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को ही मिलेगी जीत: त्रिवेंद्र

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद त्रिवेंद्र रावत ने सिद्धपीठ कालीमठ, कार्तिक स्वामी और बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विशुद्ध रूप से उनकी धार्मिक यात्रा है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद सुबह रुद्रप्रयाग पहुंचे। पार्टी कार्यालय में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विजय कप्रवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वे सिद्धपीठ कालीमठ में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे जबकि इसके बाद कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजा करेंगे। शुक्रवार को वे बदरीनाथ के दर्शनों को रवाना होंगे। त्रिवेंद्र ने कहा कि यह उनकी विशुद्ध रूप से धार्मिक यात्रा है। कहा कि वे प्रतिवर्ष किसी न किसी मंदिर की धार्मिक यात्रा करते रहे हैं। इस बार भी वे धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। राजनीतिक सवाल पर भले ही उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा किंतु केदारनाथ उप चुनाव के सवाल पर हरिद्वार सांसद ने कहा कि केदारनाथ के उप चुनाव में भाजपा को ही जीत मिलेगी। जल्द ही सरकार एवं संगठन पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा की विधायक रही स्व. शैलारानी रावत एक जोशीली आवाज थी। जनता की हर समस्या को प्रमुखता के साथ सरकार एवं विधानसभा में रखती थी, उनका जाने का सभी को दुख है। कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों का पार्टी को लाभ मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जोशीमठ में भालू के हमले में एक घायल, रेफर
Next: सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचा रहे भाजपा नेता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.