Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • विस्थापित बोले, बढ़ी दरों पर मुआवजा दिया जाए
  • टिहरी

विस्थापित बोले, बढ़ी दरों पर मुआवजा दिया जाए

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  पुराने शहर के मूल बांध विस्थापितों ने बढ़ी दरों पर मुआवजा भुगतान करने की मांग की। उन्होंने टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को दिए ज्ञापन में बताया कि पुरानी टिहरी शहर के वार्ड एक से छह में निवासरत परिवारों को पांच रुपये पर वर्ग फीट से मुआवजा दिया गया। जबकि वार्ड से सात से 12 तक के परिवारों को 30 रुपये पर वर्गफीट से मुआवजा दिया गया। पुराने शहर के विस्थापित ठाकुर भवानी प्रताप, आनंद प्रकाश घिल्डियाल, अबरार अहमद, विजय सिंह परमार ने बताया कि जब उन्हें प्रतिकर भुगतान किया गया तो इस दौरान सर्किल रेट बहुत कम थे। लेकिन इसके तुरंत बाद सरकार ने पुनर्वास नीति में बदलाव कर रेट बढ़ा दिए। कहा कि वार्ड एक से छह तक विस्थापित वर्षों से उन्हें भी बढ़ी दरों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से उनकी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सारी गांव से मक्कूमठ को विदा की गई नंदा देवी
Next: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है भाजपा सरकार:  अग्रवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.