Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है भाजपा सरकार:  अग्रवाल
  • देहरादून

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है भाजपा सरकार:  अग्रवाल

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है। इस वर्ष मेडल प्राप्त करने वाले 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां मिली हैं। गुरुवार को नालंदा शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खदरी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर उनमें हमेशा उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। वर्तमान समय में खेल के बेहतर अवसर एवं संसाधन मौजूद हैं। युवा अपने प्रयासों से निरंतर प्रयास करते रहें, जिससे उन्हें भविष्य में निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा खेल के प्रति लगन और अनुशासन, जीवन में नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गये हैं। उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ओलंपिक में भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग एवं सुविधाएं दी जा रही हैं। हर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों पर भारत के कदम निरंतर बढ़़ रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के 3900 खिलाड़ियों को 1500 प्रति माह छात्रवृत्ति दी जा रही है। खेल छात्रावास में रहकर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते को 175 से बढ़ाकर 225 कर दिया गया है। ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिए 10 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया है। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख केएस राणा, पूर्व प्रधान खदरी सरोप सिंह पुंडीर, पूर्व जिपंस सुनीता उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, कार्यक्रम संयोजक महावीर उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य खदरी इंटर कॉलेज डीएस कंडारी, मनीराम रयाल, मोहन रावत, सतीश रावत, रोशन उपाध्याय, अमित बिष्ट, डॉ. सुनील थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विस्थापित बोले, बढ़ी दरों पर मुआवजा दिया जाए
Next: ट्रेन की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.