Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • प्राध्यापकों की ड्यूटी आईकार्ड चेकिंग में लगाने पर हंगामा
  • पिथौरागढ़

प्राध्यापकों की ड्यूटी आईकार्ड चेकिंग में लगाने पर हंगामा

AltnewsUttarakhand 18/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। प्राध्यापकों को कक्षाओं में पढ़ाने के बजाए गेट पर आईकार्ड चेकिंग कराने पर शुक्रवार को छात्रों ने कैंपस में हंगामा किया। कैंपस में अधिकांश विद्यार्थियों को अभी प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। कैंपस गेट पर बिना प्रवेश पत्र के आने पर रोक लगाने पर छात्र गेट पर एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। विरोध बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। प्राध्यापकों की ड्यूटी गेट पर आईकार्ड चेकिंग में लगाने पर छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रनेता नितिन उप्रेती के नेतृत्व में कई छात्र गेट पर पहुंचे। उन्होंने प्राध्यापकों से कक्षाओं में पढ़ाने व तैनात गार्डों से आईकार्ड की चेकिंग कराने की अपील की। नितिन ने कहा कि कक्षाओं में पढ़ाने के बजाए प्राध्यापकों की ड्यूटी आईकार्ड चेकिंग के लिए लगाई गई है। कैंपस प्रबंधन प्रवेश के चार माह बाद भी आईकार्ड नहीं बना पाया। अभी कुछ छात्र-छात्राओं को ही आईकार्ड दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को आईकार्ड दिए बिना ही गेट में चेकिंग करना गलत है। बोनाफाई प्रमाणपत्र में हस्ताक्षर कराने के लिए विद्यार्थी भटक रहे हैं। कैंपस में समस्याओं को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रनेताओं से वार्ता कर पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस दौरान हर्षित, ललित, गौरव, मनीष, साहिल, रवि सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली पर्व से पहले सक्रिय हुए जुआरी, दस पकड़े
Next: एलआईसी एथलेटिक्स मीट का ओवरऑल चैंपियन बना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.