Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon

लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को गंगोलीहाट क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटकालिका मंदिर और निर्माणाधीन पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील के कार्यों में लापरवाही मिलने पर उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए, जबकि निर्माणाधीन पार्किंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।

जिलाधिकारी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक की। उन्होंने बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा हॉस्टल और कक्षाओं का सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों को अद्यतन रखने और उनके सुचारु संचालन पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन वर्मा मौजूद रहे।

तहसील गंगोलीहाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वादों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने और आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के कार्मिकों को परिचय पत्र पहनने, प्रत्येक टेबल पर नाम पट्टिका लगाने और कर्मचारियों के दायित्व स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा। खसरा-खतौनी सहित राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने, अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और अन्य देयकों से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं सहित सभी अभिलेख एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करने को कहा। साथ ही उपजिलाधिकारी को तहसील के कार्यों की नियमित निगरानी करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की उपलब्धता, ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, प्रयोगशाला और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, बेडशीट और गद्दों की नियमित सफाई तथा निर्धारित कलर कोडिंग का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने हाटकालिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिर परिसर में चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविन्द रावल ने उनका स्वागत किया।

गंगोलीहाट में निर्माणाधीन पार्किंग के निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट अंकित राज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना
Next: 2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

जिला अस्पताल के पास ही एएनएम प्रशिक्षण सेंटर चलाने की मांग

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.