Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलआईसी एथलेटिक्स मीट का ओवरऑल चैंपियन बना
  • देहरादून

एलआईसी एथलेटिक्स मीट का ओवरऑल चैंपियन बना

AltnewsUttarakhand 18/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
देहरादून(आरएनएस)।  अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर एथलेटिक्स मीट में एलआईसी ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल खेले गए। 100 मीटर दौड़ में एलआईसी की नीतू मैथ्यू ने प्रथम स्थान, केनरा बैंक की अंजू एएस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में कोल इंडिया की अनिमा कुजूर और लता गुप्ता क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में बीएसएनएल की प्रवीन कुमारी पहले और कोल इंडिया की के मानविता दूसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में एलआईसी का दबदबा रहा। एलआईसी की जॉयलिन लोबो ने पहला और हर्षिणी कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एलआईसी के धर्मवीर पहले और संदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में बीएचईएल के शेखर चंद्र पहले और ईएसआईसी के सुरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष और महिला वर्ग में एलआईसी टीम चैंपियनशिप विजेता रही। पुरुष वर्ग में एलआईसी के अंशु राय को बेस्ट एथलीट और महिला वर्ग में एलआईसी की सोनम को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाज़ा गया। एलआईसी के कार्यकारी निदेशक सलिल विश्वनाथ तिवारी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता, पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के ओमप्रकाश धानी और रमेश सचदेवा ने संयुक्त रूप से विजेताओं को मेडल प्रदान किए। मौके पर डा. विकास सांगवान, प्रादेशिक प्रबंधक नवीन कुमार, ओलंपियन मनीष रावत, संजीव कुमार सिंह, आनंद सिंह रावत, भूपेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राध्यापकों की ड्यूटी आईकार्ड चेकिंग में लगाने पर हंगामा
Next: मसूरी अस्पताल से बिना कारण बताए मरीज रेफर किए तो होगी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.