Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी अस्पताल से बिना कारण बताए मरीज रेफर किए तो होगी कार्रवाई
  • देहरादून

मसूरी अस्पताल से बिना कारण बताए मरीज रेफर किए तो होगी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 18/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार को मसूरी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने उप जिला अस्प्ताल का जायजा लिया। मसूरी अस्पताल से मरीजों को बिना कारण बताए रेफर करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही आईसीयू बंद होने और ओटी नहीं चलने पर उन्होंने स्टॉफ के साथ ही उपकरण उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। उप जिला अस्पताल मसूरी में शुक्रवार को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थी। जिलाधिकारी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही यहां कई बार पोछा लग चुका था। आसपास भी सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल को पहले गुरुवार को मसूरी दौरे पर आना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद वह शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टॉफ से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। आईसीयू के बंद होने और आर्थो ओटी नहीं चलने की वजह पूछी। तो बताया गया कि मशीनों को चलाने के लिए तकनीशियन नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और उपकरणों की कमी बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने उपकरण के साथ ही तकनीशियन उपलब्ध करवाने की स्वीकृति मौके पर ही दी। साथ ही अस्पताल की अन्य मांगों के प्रस्ताव  को भेजने के निर्देश भी दिए। डीएम ने अस्पताल के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि मरीज को रेफर करने की वजह साफ तौर पर लिखनी होगी। मसूरी अस्पताल को रेफरल सेंटर न बनाएं। साथ ही अस्पताल की जरूरत के लिए जो भी जरूरी है उसका तत्काल प्रस्ताव भेजें, ताकि बजट जारी किया जा सके। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव की स्थिति और लेबर रजिस्टर भी चेक किया।   निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय सिंह, सीएमओ डॉ.संजय जैन, उपजिलाधिकारी अनामिका समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एलआईसी एथलेटिक्स मीट का ओवरऑल चैंपियन बना
Next: नर्सिंग के खाली पदों पर जल्द भर्ती सुनिश्चित कराए सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.