Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कार सवार बदमाशों ने की ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
  • हरिद्वार

कार सवार बदमाशों ने की ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

AltnewsUttarakhand 18/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार जिले के लक्सर शहर के ढाढेकी गांव में कार से आए बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर भाग गए। ग्रामीण के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई है। लक्सर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पहचानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला ग्रामीण के बेटे की किसी से रंजिश से जुड़ा लग रहा है।  कोतवाली के ढाढेकी गांव निवासी चंदकिरण पुत्र छतर सिंह इकबालपुर चीनी मिल में काम करते हैं। गुरुवार रात वे ड्यूटी पर थे। उनकी मां समेत पूरा परिवार घर था। शुक्रवार तड़के सवा चार बजे एक कार उनके घर के बाहर पहुंचकर रुकी। उसमें से दो लोग नीचे उतरे और मकान के मेन गेट पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इनमे से एक गोली लोहे का दरवाजा पार करके भीतर दीवार पर लगी, जबकि दूसरी दरवाजे से टकराकर वहीं गिर गई।  धमाके की आवाज सुनकर लोग जागे तो बदमाश भाग गए। पूरी घटना चंदकिरण के घर के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिया है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि मामला चंदकिरण के बेटे की किसी के साथ रंजिश से जुड़ा लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी मामले का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नर्सिंग के खाली पदों पर जल्द भर्ती सुनिश्चित कराए सरकार
Next: साले ने जीजा को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.