Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग के खाली पदों पर जल्द भर्ती सुनिश्चित कराए सरकार
  • देहरादून

नर्सिंग के खाली पदों पर जल्द भर्ती सुनिश्चित कराए सरकार

AltnewsUttarakhand 18/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड नर्सिंग बेरोजगार महासंघ ने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग के खाली पदों पर शत प्रतिशत भर्ती सुनिश्चित किए जाने की मांग की। महासंघ की शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुई सभा में नौ नवंबर को 1455 पदों पर चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति दिए जाने की मांग की गई। महासंघ अध्यक्ष हर्ष व्यास ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों के 3000 पदों पर भर्ती की। इसके लिए महासंघ सरकार का आभार जताता है। सरकार अब नौ नवंबर को 1455 पदों पर चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करे। ताकि प्रदेश में आम जनमानस को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 1000 पदों पर नियमित नर्सिंग भर्ती जल्द की जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रवक्ता प्रीती मेहता, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल, लोकेन्द्र राणा, हरीश भट्ट, सुषमा, स्वाति, मंजू, प्रदीप, भास्कर, मधु, नितेश, जगबीर, नवीन, राजू, सीरा,प्रियंका, महिमा, दीक्षा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी अस्पताल से बिना कारण बताए मरीज रेफर किए तो होगी कार्रवाई
Next: कार सवार बदमाशों ने की ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.