Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • देहरादून

जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  सेलाकुई पुलिस ने भाऊवाला क्षेत्र में दबिश देकर नौ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि भाऊवाला क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। टीम का गठन कर शनिवार रात बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान नौ लोग जुआ खेलते मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से एक लाख पचास हजार दो सौ रुपये नगद और दो ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान विजय सिंह नेगी पुत्र पान सिंह ग्राम बेलोवाला, मनीष पंवार पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम कैंचीवाला, जसवीर पुत्र स्व. गुरमुख सिंह निवासी ग्राम खैरी अटकफार्म, महेंद्र सिंह पुत्र स्व. लखपत सिंह निवासी भगवानपुर, सुनील सिंधवाल पुत्र स्व. सुन्दर सिंह निवासी ग्राम भाऊवाला, प्रमोद कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम तेलपुर, हिमांशु चौहान पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम तेलपुरा, संदीप कुमार पुत्र कबूल सिंह निवासी हरिपुर और प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी ग्राम राजावला थाना सेलाकुई के रूप में हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टोल प्लाजा मैनेजर से मारपीट, अभद्रता का आरोप
Next: अल्मोड़ा: बाहरी फड़ व्यापारियों के विरोध में उतरा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.