Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बाहरी फड़ व्यापारियों के विरोध में उतरा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बाहरी फड़ व्यापारियों के विरोध में उतरा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

प्रशासन, नगर निगम व भू स्वामी के विरोध में की नारेबाजी

अल्मोड़ा। नगर में बाहरी फड़ व्यापारियों द्वारा चलाए जा रहे फड़ व स्टालों पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। बाहरी व्यापारियों द्वारा नगर में चलाए जा रहे फड़ों के विरोध में लामबंद होकर सोमवार को बाजार में जुलूस निकाला और नंदादेवी पहुंचे जहाँ स्थानीय व्यक्ति के खाली प्लॉट में बाहर से आए व्यापारियों के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान भूस्वामी, प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कहा कि बाहरी व्यापारियों की वजह से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और स्थानीय व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा एवं नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारी व नगर के सभी व्यापारी रघुनाथ मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से सभी व्यापारियों का जुलूस विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर तक पहुंचा। विरोध स्थल में जाकर एक मत होकर पूरे बाजार में लगे फड़ों का विरोध किया गया और शीघ्र हटाने के लिए कहा गया। व्यापारियों का कहना था कि यहाँ फड़ लगा रहे दुकानदार माहौल ख़राब कर रहे हैं तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। फड़ हटाने की बात पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जमीन स्वामी के बीच तीखी नोक झोंक हुई जिसमें व्यापार मंडल फड़ को हटाने के लिए अड़ा रहा। माहौल खराब होता देख थानाध्यक्ष जगदीश देऊपा ने दोनों पक्षों के मध्य मामला सुलझाने को लेकर मध्यस्थता की। व्यापारियों के उग्र रवैये को देखकर भू स्वामी द्वारा चार पांच दिन में सारे फड़ हटाने का समय मांगा गया और भविष्य में इस जमीन पर बाजार नहीं लगाने की बात कही जिस पर व्यापारी शांत हुए। व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा बाजार के समस्त व्यापारियों को बाहरी व्यापारियों को फड़ लगाने के लिए जगह ना देने का निवेदन किया और नगर पालिका ओर जिला प्रशासन को स्थानीय रजिस्टर्ड व्यापारी के अलावा समस्त बाहरी फड़ व्यापारियों को हटाने की मांग की। कहा कि अगर मांगे पूरी ना हुई तो नगर व्यापार मंडल व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका व प्रशासन की होगी। व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से निवेदन किया कि लाला बाजार को बिहारी बाजार बनने से रोकने के लिए आवश्यक है कि इनको दुकान के आगे जगह उपलब्ध ना कराएं। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल, विजय भट्ट, पवन साह, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अशोक गोस्वामी, नरेंद्र कुमार(विक्की), ज्योति कपूर, दीप लाल साह, हेमंत रावत, महामंत्री वकुल साह, नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी व नरेंद्र लाल साह, कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल, उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष भारती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, अमित साह(मोनू), जगत भट्ट, राहुल वोहरा, अंकुर वोहरा, चंदन बहुगुणा, मोहम्मद बिलाल, वसीम खान, मोहम्मद आमिर, सलमान अंसारी, यासर, अभिषेक रावत, प्रमोद कुमार, कमल साह, पंकज कांडपाल, पंकज बिष्ट, सूरज वाणी, ईशु गोस्वामी, दिनेश पांडे, भुवन वर्मा, हर्ष साह, विवेक वर्मा, दीपक वर्मा, सागर रावत, नमन बिष्ट, भास्कर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: विश्व आयोडीन अल्पता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.