Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोषागार से पेंशन की मांग पर पेंशनर्स ने दिया धरना
  • देहरादून

कोषागार से पेंशन की मांग पर पेंशनर्स ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पेयजल निगम के पेंशनर्स ने कोषागार से पेंशन का भुगतान सहित अपनी लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को मोहनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को नहीं माना गया तो पेंशनर्स उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस रावत और संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीएस नेगी ने कहा कि पेयजल पेंशनर्स लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल निगम के पेंशनर्स कोषागार से पेंशन प्रदान की जाए। पेयजल पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जाए। पंप ऑपरेटर का वेतनमान तत्काल उच्चीकृत किया जाए और एसोसिएशन की अन्य सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सोमवार को पेयजल पेंशनर्स के धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम में विजय मित्तल, अवधेश कुमार, एनएस रावत, मुनीश कुमार, सीबी जोशी, जेपी बडोनी, पीसी गौतम, सुरेंद्र सिंह असवाल, देवीदास, मनमोहन सिंह, अरुण वर्मा, एसपी गैरोला, आरके काम्बोज, सुरेंद्र सिंह मनवाल, गुरु प्रसाद भट्ट, खजान दास, पीके गोयल, आशा राम रतूड़ी सहित अनेक पेयजल पेंशनर्स मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने राजपुर रोड में किया दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन
Next: टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता-पुत्रों को सम्मानित किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.