Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता-पुत्रों को सम्मानित किया
  • देहरादून

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता-पुत्रों को सम्मानित किया

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडीसौड़ तक बिना लाइव जाकेट के 24 किमी तैर कर पार करने वाले त्रिलोक सिंह रावत, उनके ऋषभ रावत और पारसवीर को प्रतापनगर जन कल्याण समिति ने सोमवार को मसूरी में सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी, प्रतापनगर के विधायक विक्रम  नेगी, ब्लाक प्रगमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, प्रतापनगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने पिता और पुत्रों के इस रिकॉर्ड की तारीफ की। त्रिलोक रावत मूल रूप से ग्राम मोटणा तहसील प्रताप नगर के निवासी है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह गौरव की बात है त्रिलोक रावत व उनके पुत्र ऋषभ व पारस ने टिहरी झील को पार कर कीर्तिमान स्थापित किया जिनका सम्मान प्रताप नगर जन कल्याण समिति ने किया लेकिन अभी तक उनको राज्य सरकार से नहीं मिला इस बारे में जानकारी ली जायेगी इस संबंध में उन्होंने खेल मंत्री से फोन पर वार्ता की उनकी वीडियो मंगाई गई है व प्रयास किया जायेगा कि आगामी 9 नवंबर को उन्हें सम्मानित किया जायेगा व उनके दोनों बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे अपने प्रदेश व भारत का नाम विश्व में रौशन कर सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से जितना हो सकेगा करवाया जायेगा ताकि यह उत्तराखंड का नाम रौशन कर सकें। इस मौके पर प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी बांध की झील अभिशाप की जगह बरदान साबित हो सके उसके परिणाम आने शुरू हो गये। त्रिलोक रावत व उनके दोनों पुत्रों ने इसकी शुरूआत कर दी है। उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार को ऐसे भौगोलिक परिस्थितियों में ऐसा कार्य किया वहीं एक अन्य युवक ने भी रिडोल गांव के निवासी ने वाटर स्कीइंग में स्वर्ण पदक लाया व अब चाहना जा रहे हैं उनका पूरा सहयोग किया जायेगा। सरकार इनको सम्मानित करे, प्रशिक्षण की व्यवस्था व रोजगार की व्यवस्था करे। इस मौके पर त्रिलोक सिंह रावत ने तैराकी के क्षेत्र में आने की पूरी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि वह अपने को भाग्यशाली मानते है कि दोनो बेटे तैराक है। इसमें टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित स्थानीय जनप्रतिधियों को सहयोग रहा। वहीं आईटीबीपी व एसडीआरएफ की टीम ने सहयोग किया। इस मौके पर जोत सिंह गुनसोला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयरा एसोसिएशन ने भी तीनों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार, मुलायम सिंह रावत, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, भगवान सिंह धनाई भगवान सिंह रावत, भरोसी रावत, नमिता कुमाई, भरत कुमाई, वीरेंद्र राणा, सुरेंद्र राणा, परमवीर खरोला, मनीषा खरोला, जोगेदर सिंह, शिव अरोड़ा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सहित प्रताप नगर जन कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोषागार से पेंशन की मांग पर पेंशनर्स ने दिया धरना
Next: दुग्ध उत्पादकों को भुगतान मिलेगा 14 दिन के भीतर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.