Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में पंचायत सदस्यों ने पुतले फूंक कर जताया विरोध
  • पौड़ी

पौड़ी में पंचायत सदस्यों ने पुतले फूंक कर जताया विरोध

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर को जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। बीते बुधवार से धरना दे रहे जिला पंचायत के इन सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यकाकारी अधिकारी सहित छह पुतले फूंककर विरोध जताया। साथ ही जिला पंचायत प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप भी जड़ा। सोमवार को जिला पंचायत के सदस्य कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के एमएनए, एक कनिष्ठ अभियंता, एक अनुभाग सहायक, जिला पंचायत में काम करने वाली एक फर्म और कथित एक कंस्टक्टर के पुतले फूंके। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत उनकी उपेक्ष कर रही है। साथ ही आंदोलन की अनदेखी भी की जा रही है। धरने पर बैठे जिला पंचायत के ये सदस्य बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बजट का शासनादेश और बजट को किन जिला पंचायत क्षेत्रों में दिया गया उसकी जानकारी देने सहित अभियंता और कार्याधिकारी के पद पर नियमित अफसरों को तैनाती करने सहित छह सूत्रीय मांगों पर कदम उठाएं जाने पर अड़े हुए है। प्रदर्शनकारियों में जंगदेई सीट के सदस्य वीरेंद्र रावत, ल्वाली सीट के सदस्य कुलदीप सिंह, कुल्हाड़ सीट से सदस्य कुलभूषण, अंद्रोली सीट के सदस्य अजीत सिंह, थैर सीट के सदस्य गौरव रावत और कोटा सीट से सदस्य सीमा सजवाण आदि भी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दे सरकार
Next: छात्राओं को समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.