Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दे सरकार
  • देहरादून

मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दे सरकार

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सोमवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार मलिन बस्तियों को न हटाए जाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। इससे पूर्व दो बार अध्यादेश लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बस्तियों के नियमितीकरण को प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर वार्डों में परिसीमन की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि कई वार्ड में क्षेत्र इधर से उधर होने से वोटर लिस्ट गड़बड़ा गई है। इससे मतदाताओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में वार्डों का नया परिसीमन रद्द किया जाना चाहिए।

नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों को न हटाएं
नगर निगम ऐसे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की तैयारी कर रहा है, जो ड्यूटी पर नहीं आने के बावजूद निगम से वेतन ले रहे हैं। अनावश्यक रखे गए कुछ कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की जा रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कहा कि आखिर निगम ने पहले क्यों कर्मचारियों की संख्या मानकों से अधिक होने पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि किसी जरूरतमंद कर्मचारी का रोजगार न छिन जाए। इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधे अधूरे कार्यों की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शेष कार्य जल्द पूरा करवाया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य ने कक्षा तीन के दो छात्रों के सिर टकराए, एक छात्र घायल
Next: पौड़ी में पंचायत सदस्यों ने पुतले फूंक कर जताया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.