Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रसंघ चुनाव में देरी प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीति एवं असफलता: वैभव पाण्डेय
  • अल्मोड़ा

छात्रसंघ चुनाव में देरी प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीति एवं असफलता: वैभव पाण्डेय

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अक्टूबर माह समाप्त होने वाला है और अभी तक प्रदेश के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय के कैम्पस और डिग्री कालेजों में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न कराने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। यह बात पूर्व छात्रसंघ उपसचिव एवं वर्तमान नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि इस देरी के पीछे सरकार की छात्र संघ चुनाव टालने की मंशा नजर आ रही है, जो छात्र राजनीति के दमन का सरकार को एक बड़ा षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि हमेशा सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न करा लिए जाते थे। लेकिन इस बार अक्टूबर समाप्त होने वाला है और छात्र संघ चुनावों का दूर दूर तक कोई पता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट प्रदर्शित होता है कि सरकार छात्र संघ चुनाव टालकर छात्र राजनीति का दमन करने की नाकामी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उत्तराखंड में चुनाव कराने से ना जाने क्यों इतना डर लग रहा है। क्योंकि चाहे निकाय चुनाव हों या छात्र संघ चुनाव सरकार इन चुनावों को टालने में क्यों लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार शायद भूल गयी है कि सभी संविधान के भीतर हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सरकार को चुनाव कराने ही होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की पहले ही बहुत किरकिरी हो चुकी है। अब ऐसे में सरकार शीघ्र ही छात्र संघ चुनावों की तिथि घोषित करे और साथ ही साथ नगर निकाय चुनाव पर भी अपना रूख स्पष्ट करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनर्स की मुख्य समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर रोष
Next: आश्रम में आग लगने से मची अफरा तफरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.