Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन चोर गिरोह सदस्य के पैर में पुलिस ने मारी गोली
  • देहरादून

वाहन चोर गिरोह सदस्य के पैर में पुलिस ने मारी गोली

AltnewsUttarakhand 23/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। वाहन चोर गिरोह का सदस्य मंगलवार देर रात पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उस वक्त लगी जब टी एस्टेट में चेकिंग के दौरान आरोपी का पुलिस ने सामना हुआ। इस दौरान आरोपी ने फायर किया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल वाहन चोर गिरोह के सदस्य को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लग्जरी कारों की चोरी को रेकी करने के लिए दून पहुंचा था। उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दरू चौक टी एस्टेट पर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने भागने की कोशिश की। मौके पर एसओजी टीम पहुंची और बदमाश को घेरते हुए गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अनुभव त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष पुत्र सुदेश त्रिपाठी निवासी सिनेमा रोड, हरदोई, यूपी के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के गिरोह के अन्य लोग भी बड़ी वारदात की तैयारी में देहरादून पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि जिस कार में वह सवार था वह भी चोरी की थी उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। आरोपी का एक अन्य साथी अभिषेक वाजपेयी निवासी आलू थोक सैंडी रोड, सिटी कोतवाली, जिला हरदोई भी दूसरी कार से दून आया था। वह मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने कहा कि गैंग में शिवांश त्रिपाठी और सलीम भी शामिल हैं। अनुभव त्रिपाठी के खिलाफ लखनऊ में दो और दिल्ली में वाहन चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। अभिषेक वाजपेयी के खिलाफ दिल्ली में सात मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष में अलग-अलग मुठभेड़ में दून पुलिस ने 15 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रांसपोर्टनगर के पास पटाखों का अवैध गोदाम सील
Next: जनता के मुद्दों पर आप सड़कों पर प्रदर्शन करेगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.