Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसपोर्टनगर के पास पटाखों का अवैध गोदाम सील
  • देहरादून

ट्रांसपोर्टनगर के पास पटाखों का अवैध गोदाम सील

AltnewsUttarakhand 23/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। जिला प्रशासन ने पटाखों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आईएसबीटी के पास बिना अनुमति संचालित एक गोदाम को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदामों के खिलाफ अभियान तेज करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल को दून शहर में अवैध पटाखा गोदाम संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अगुवाई में पुलिस-प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया। यहां टीम को एक कॉम्पलेक्स की दुकानों में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि गोदाम में न स्टॉक रजिस्टर मिला और न ही लाइसेंस था। साथ ही पटाखा गोदाम में सुरक्षा के भी इंतजाम भी नहीं थे। उन्होंने मौके पर ही आनंद फायर बॉक्स के गोदाम को सील करवा दिया। इधर, जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों को लगातार गश्त करने और चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

गोदाम में लग चुकी आग
ट्रांसपोर्टनगर में पिछले कुछ महीनों के भीतर दो पटाखा गोदामों में आग लग चुकी है। इसमें पुलिस की ओर से दो मुकदमे भी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके इलाके में अवैध पटाखा गोदाम संचालित किए जा रहे हैं।

एक लाइसेंस पर कई गोदाम
पटाखा गोदाम के लिए एक लाइसेंस लेकर कुछ पटाखा कारोबारी अलग-अलग कई गोदाम संचालित कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी पटाखा गोदामों के सत्यापन के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिस और फायर सर्विस से भी प्रशासन की ओर से मदद मांगी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिनी लोडर की टक्कर से फूड डिलीवरी ब्वॉय की मौत
Next: वाहन चोर गिरोह सदस्य के पैर में पुलिस ने मारी गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.