Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • एनएच का मलबा गांव के ऊपर डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
  • पिथौरागढ़

एनएच का मलबा गांव के ऊपर डालने से ग्रामीणों में आक्रोश

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  पिथौरागढ़- घाट एचएच का मलबा सेरा गांव में डालने, पेयजल लाइन और सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने और वन विभाग की ओर से गलत डंपिंग जोन बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धान की रोपाई से पहले सिंचाई गूल मरम्मत, चैकडैम निर्माण की मांग उठाई। गुरुवार को गोगना के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान गोविंद सिंह वल्दिया ने कहा कि एनएच का मलबा सेरा गांव के ऊपर नदी किनारे डाला गया है। गांव की गौचर की जमीन डंपिंग जोन बन चुकी है। वन विभाग ने सेरा गांव के ऊपर गलत स्थान पर डंपिग जोन बनाया है। बारिश में डंपिंग जोन का मलबा गांव की ओर गिर रहा है प्रशासन के आला अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सिंचाई विभाग को चैकडैम बनाने के लिए मांग कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय अनीता रौतेला ने बताया कि गांव के दोनों ओर मलबे के ढेर जमा हैं। अधिकारियों को इन गांवों में भी दौरा करना चाहिए जिससे स्थिति का पूरा पता चल सके। ग्रामीणों ने तीन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सुनीता वल्दिया, महेश सिंह, सागर सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह, जगत सिंह, धन सिंह, दीपक सिंह, केदार सिंह, भुवन चंद्र, जीवन सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरियों का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार
Next: गोल्डन फॉरेस्ट की धोरण स्थित दो जमीनें फर्जीवाड़े से बेची

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.