Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में मूल स्थान पर विराजमान हुई हनुमान मूर्ति
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में मूल स्थान पर विराजमान हुई हनुमान मूर्ति

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  नगर के मुख्य बाजार में स्थित हनुमान की मूर्ति को गुरुवार को पीपल पेड़ स्थित मूल स्थान पर विराजमान कर दिया गया है। नव निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन के साथ मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया। बता दें कि ऑलवेदर कार्य के चलते नगर रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित पीपल के पेड़ के नीचे विराजमान हनुमान मंदिर को तोड़ा गया था जबकि यहां रखी मूर्ति को पहले गणेश मंदिर अपर बाजार और फिर नगर स्थित शिव मंदिर में रखा गया था। बीते चार सालों से मूर्ति की इसी शिव मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही थी। स्थानीय व्यापारी, बजरंग दल एवं स्थानीय निवासियों के सहयोग से मंदिर का पुराने स्थान पर नए मंदिर का निर्माण किया गया। गुरुवार को मंदिर में पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ हनुमान की मूर्ति को शिव मंदिर से मूल स्थान पीपल के पेड़ के नीचे नव निर्मित मंदिर में विराजमान कर दिया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना के बीच बाध्य यंत्रों की थाप पर हनुमान के पश्वा भी अवतरित हुए। पूजा-अर्चना और हवन के साथ बजरंग बली की मूर्ति को मूल स्थान में विराजमान किया गया। पूर्व में भी वर्षों से हनुमान की मूर्ति इसी स्थान पर थी। इस मौके पर पंकज थपलियाल, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, केशव नौटियाल, योगेश जुयाल, बृज सिंह, सचिदानंद नौटियाल, पंकज खन्ना, दिगम्बर रावत, विक्रांत खन्ना, नरेश नौटियाल, महावीर भंडारी, विवेक खन्ना, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में शुरू हुई सरोजिनी नायडू पर आधारित फिल्म ‘सरोजिनी की शूटिंग
Next: चंबा-मसूरी क्षेत्र को बनाएंगे बेहतर पर्यटन स्थल:  किशोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.