Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • चंबा-मसूरी क्षेत्र को बनाएंगे बेहतर पर्यटन स्थल:  किशोर
  • टिहरी

चंबा-मसूरी क्षेत्र को बनाएंगे बेहतर पर्यटन स्थल:  किशोर

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

-विधायक व  डीएम ने किया काणाताल क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना

नई टिहरी(आरएनएस)।  चंबा-मसूरी फलपट्टी के पर्यटन व्यवसाय को और गति देने के लिए नंवबर माह की 22 से 24 तारीख तक तीन दिवसीय काणाताल फेस्ट आयोजित किया जाएगा। फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स गोष्ठी, साहसिक गतिविधियां कराई जाएंगी। काणाताल में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से एक कूड़ा वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें होटल, दुकानों और रेस्टोरेंट के कूड़े को एकत्रित किया जाएगा। गुरुवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम मयूर दीक्षित ने काणाताल क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि होटल एसोसिएशन ने इस संबंध में विधायक और प्रशासन से सहयोग मांगा था। विधायक किशोर ने कहा कि काणाताल से चंबा तक पर्यटन का बड़ा क्षेत्र है। कहा कि वर्तमान में पूरी बेल्ट में कई बड़े-बडे़ होटल, रेस्टोरेंट हैं। सभी को यहां का वातावरण साफ रखकर कार्य करना चाहिए। कहा कि पूरे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए सुरकंडा पंपिंग योजना से जलापूर्ति कराई जाएगी। होटल एसोसिएशन की मांग पर 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय काणाताल फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध कलाकरों, बैंड, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पर्यटन की दिशा और दशा, पर्यावरण संरक्षण, सहासिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा और अन्य गतिविधियां संपादित कराई जाएंगी। डीएम मयूर ने कहा कि एसोसिएशन को हरसंभव मदद और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मोहम्मद असलम, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन रमोला, दीपेश रमोला, अरविंद रणावत, उदय बिष्ट, सुरेश रमोला, अरूण बिष्ट, आशीष रमोला, अजय डबराल, राजेश नेगी, हरेंद्र शर्मा, प्रेमलाल बेलवाल, विनोद डबराल, गौतम रावत आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में मूल स्थान पर विराजमान हुई हनुमान मूर्ति
Next: रूसी नागरिकों का वाहन पहाड़ी से टकराया, सभी सुरक्षित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.