Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र नेताओं ने कुलपति की शव यात्रा निकाली
  • देहरादून

छात्र नेताओं ने कुलपति की शव यात्रा निकाली

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन अग्र हो गया है। बीते कई दिनों से संयुक्त छात्र संघर्ष समिति का धरना चल रहा है। शनिवार को समिति सदस्यों ने कुलपति की शव यात्रा निकाली। उन्होंने कुलपति को बर्खास्त करने व चुनाव जल्द करवाने की मांग की। शनिवार को संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता श्रीदेव सुमन विवि परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। छात्र नेताओं ने विवि परिसर गेट से लेकर त्रिवेणी घाट चौराहे तक कुलपति की शव यात्रा निकाली। संघर्ष समिति का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र संघ यूआर नितिन सक्सेना व अधिवक्ता जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि जिस यूनिवर्सिटी कैलेंडर का हवाला हाईकोर्ट में दिया गया है कि 30 सितम्बर तक चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए। उस कैलेंडर के हिसाब से अब तक न तो प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई है और न ही चुनाव करवाए गए हैं। जबकि उस कैलेंडर और लिंगदोह कमेटी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के 8 सप्ताह के भीतर चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन कॉलेज में अभी भी अभी भी समर्थ पोर्टल पर प्रवेश खोले गए हैं जो यूनिवर्सिटी कैलेंडर का उल्लंघन है। इससे प्रतीत होता है कि कुलपति अपने पद का संवेधानिक रूप से दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।   कुलपति की खामियों की वजह से प्रदेश में छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन को बाध्य हो गए हैं। उन्होंने कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक शर्मा व पूर्व छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज ने कहा कि समय-समय पर लिंगदोह कमेटी के नियामानुसार चुनाव होते आए हैं। जिसको कॉलेज प्रशासन नियमावली अनुसार कराता रहा है। इस बार कुलपति महोदय की लेटलतीफी के कारण चुनाव नहीं हो पाए। जिसका खामियाजा छात्र नेताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कुलपति को बर्खास्त करने, यूनिवर्सिटी कलेंडर परिवर्तित कर चुनाव बहाल किए जाने की मांग की।  मौके पर रवि सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, अनिरुद्ध शर्मा, रूबी, वैभव रावत, आशा चौधरी, राजकुमार, मानव रावत, शिवम शाह, इमरान खान, सुभम शर्मा, नीव निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, महासचिव राघवेन्द्र मिश्रा, सहसचिव राहुल गौतम, संजय बहुगुणा अमन निषाद आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विवादित अधिकारियों को सेवा विस्तार दे रही सरकार: कापड़ी
Next: डोईवाला और जौलीग्रांट में मिठाई और दूध के सैंपल लिए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.