Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवादित अधिकारियों को सेवा विस्तार दे रही सरकार: कापड़ी
  • देहरादून

विवादित अधिकारियों को सेवा विस्तार दे रही सरकार: कापड़ी

AltnewsUttarakhand 26/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार विवादित अफसरों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे अधिकारी जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही हैं, उन्हें सेवा विस्तार देकर इनाम दिया जा रहा है। जबकि पहले अच्छे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब नई परंपरा शुरू कर दी है। ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेसकोर्स स्थित विधायक आवास में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कापड़ी ने कहा कि विवादित अधिकारियों को प्रमुख पदों पर बैठाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है, उसका भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नारा खोखला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूपीसीएल के एमडी को उस वक्त सेवा विस्तार दिया, जब वह कई विवादों में घिरे हैं। सरकार की ओर से सेवा विस्तार के नियम का दुरुपयोग किया जा रहा है। विभागों में काबिल अधिकारी होने के बावजूद भी प्रभारी अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कराया जा रहा है, इससे साफ पता चलता है कि दाल में कुछ काला है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरी महिला यात्री
Next: छात्र नेताओं ने कुलपति की शव यात्रा निकाली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.