Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल के गायनी विभाग में तीमारदारों से वसूली, हंगामा
  • देहरादून

दून अस्पताल के गायनी विभाग में तीमारदारों से वसूली, हंगामा

AltnewsUttarakhand 27/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राचार्या के गायनी विभाग में प्रसव के बाद स्टाफ द्वारा रुपए मांगे जाने पर हंगामा हो गया। शिकायत अफसरों तक की गई है। प्राचार्य के विभाग में इस तरह की वसूली से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इमरजेंसी में वसूली के मामले पहले आ ही चुके हैं। अन्य विभागों में भी कई आरोप लगते रहे हैं। अस्पताल में इस तरह की कार्यशैली से उच्चाधिकारी भी खफा है। नेशविला रोड के नारायण सिंह की पत्नी दीपा की शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे सिजेरियन डिलीवरी हुई। नारायण के बड़े भाई पूर्व नामित पार्षद और कांग्रेस नेता विकास चौहान ने बताया कि ओटी से एचडीयू में शिफ्टिंग के दौरान 1100 रुपए की मांग स्टाफ ने की। विरोध करने पर अभद्रता की जाने लगी, 600 रुपए तब भी ले लिए। आरोप है कि एचडीयू में कागज रख लिए गए, बिलिंग तक को नहीं दिए। रुपयों की डिमांड की गई। सूचना पर चौहान मौके पर पहुंचे और एतराज जताया। इस दौरान भी दुर्व्यवहार किया हुआ कहा कि कई अन्य लोगों ने रुपए मांगने की बात कही। सुरक्षा कर्मियों ने मामला संभाला। अस्पताल अफसरों को सूचना पर पीआरओ कर्मचारी मौके पर भेजा और पूरी जानकारी ली। चौहान ने कहा कि लोगों से रुपए मांगकर उनका शोषण किया जा रहा है। अफसरों को शिकायत कर ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। गायनी में मुफ्त सुविधाओ का बोर्ड लगा है, लेकिन रुपए लिए जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जानी चाहिए। एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल का कहना है कि रुपए मांगे जाने के आरोप बहुत गंभीर है। लिखित में शिकायत के लिए कहा गया है। जांच कराई जाएगी, जांच में दोषी पर सख्त एक्शन लेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिजिटल अरेस्ट बता तीन करोड़ ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार
Next: फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने के आरोप में सास और देवर पर कराया मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.