Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने के आरोप में सास और देवर पर कराया मुकदमा
  • देहरादून

फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने के आरोप में सास और देवर पर कराया मुकदमा

AltnewsUttarakhand 27/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। विधवा महिला ने अपने और बेटे के हिस्से की जमीन फर्जीवाड़े से कब्जा करने के प्रयास में सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तरफ से एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मीनाक्षी निवासी गंगा एंक्लेव, लोअर तुनवाला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि पति के 2017 में निधन के बाद उनके नाम पर मौजा चकतुनवाला में स्थित भूमि का हिस्सा मीनाक्षी और उनके नाबालिग पुत्र अमन के नाम विरासत में आया था। मीनाक्षी का आरोप है कि उसकी सास मधुबाला ने वर्ष 2022 में कथित तौर पर इस जमीन को उपहार पत्र के माध्यम से देवर नवीन कुमार के नाम करवा लिया। इस प्रक्रिया में मीनाक्षी या या उनके बेटे की अनुमति नहीं ली गई। बिना किसी अनापत्ति प्रमाणपत्र के संपत्ति का हस्तांतरण कर दिया गया। महिला का दावा है कि अगस्त 2024 में जब अपने देवर का विरोध किया तो सास और देवर ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर उसने इस मामले में कोई हस्तक्षेप किया तो उसे और उसके बेटे को घर से बाहर कर दिया जाएगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और देवर ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनसे अब उनका कोई संबंध नहीं है। महिला का कहना है कि इस मामले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून से कराई गई जांच में भी सत्यता पाई गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला की सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून अस्पताल के गायनी विभाग में तीमारदारों से वसूली, हंगामा
Next: सतपुली बैराज निर्माण से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.