Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • 117 स्कूलों में फर्नीचर के लिए डीएम ने जारी किए 62 लाख
  • उत्तरकाशी

117 स्कूलों में फर्नीचर के लिए डीएम ने जारी किए 62 लाख

AltnewsUttarakhand 27/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विद्यालयों को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के 117 विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बिस्तरों को क्रय किए जाने हेतु खनिज न्यास मद से 62 लाख 38 हजार की रुपये की धनराशी स्वीकृत की है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के सरकारी विद्यालयों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने न्यास की मद से कुछ समय पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी-पुरोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग एवं विद्यालय परिसर की आंतरिक सड़कों को सुधारने एवं संवारने के लिए 33 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इस धनराशि से अत्यंत खराब अवस्था में पड़े धुनगिरी मोटर मार्ग को सुधारने के साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स व पैच मरम्मत का कार्य पूरा होने वाला है। इस मार्ग की मरम्मत के साथ ही नवोदय विद्यालय के आंतरिक मार्गों का सुधार होने के फलस्वरूप नवोदय विद्यालय के छात्रों, क्षिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। वहीं दूसरी ओर शनिवार को डीएम ने फिर से खनिज न्यास की मद से जिले के 48 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2040 फर्नीचर सेट उपलब्ध कराने के लिए 40 लाख 80 रुपये और 69 राजकीय प्राथमिक विद्यालयो में 424 फर्नीचर सेट उपलब्ध कराने के लिए 8,38,000 हजार की धनराशि सीईओ को स्वीकृत की है। इसके साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्रों की आवासीय व्यवस्था हेतु 150 बिस्तरों के सेट उपलब्ध कराने के लिए 13,10,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीवाली मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Next: अल्मोड़ा में गुरुवार और शनिवार को आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.