Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दीवाली मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
  • देहरादून

दीवाली मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

AltnewsUttarakhand 27/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दीवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया। क्लब के लायंस दीवाली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धू्म रही। सोलो डांस के सीनियर वर्ग में कृष्णा और जूनियर में नोविता अव्वल रहीं। भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा लायंस दीवाली मेला आयोजित किया। जिसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला और जयेंद्र रमोला ने संयुक्त रूप से किया। यशपाल आर्य ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान है। मेलों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इन आयोजनों से छोटे व्यापारियों को भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे मेले को और अधिक बढ़ावा मिलना चाहिए। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने दीपावली मेले के आयोजन के लिए क्लब का आभार जताया। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि मेले में अयोध्या में स्थापित प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्रतिमूर्ति आकर्षण का केंद्र है। मेले में क्षेत्र और बाहर से आए युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ग्रूप डांस सीनियर में डी ट्रेक्शन ग्रुप ने प्रथम, मयंक आर्ट ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर में तृप्ति-खुशी के ग्रुप ने प्रथम, कला-गंगा ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस सीनियर में कृष्णा ने प्रथम, निशा जैन ने द्वितीय तथा तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर में नोविता ने प्रथम, नाइशा जैन ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेल्दी बेबी में इवान अरोरा ने प्रथम, लक्ष्य कंडारी ने द्वितीय तथा रीहल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट कपल में ईशा व अरुण चावला रहे। फेंसी ड्रेस में अभिनव जुयाल प्रथम व आस्था द्वितीय रहीं। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल व झूले भी लगाए गए। जिसमें बच्चों व युवाओं ने आनंद उठाया। लक्की ड्रा के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए। मौके पर क्लब अध्यक्ष विनोद बिष्ट, सचिव विनीत चावला, शिवम अग्रवाल, महेश किंगर, नवीन गांधी, कपिल गुप्ता, रजत भोला, जगमीत सिंह, विकास ग्रोवर, अक्षत चौहान, मुकेश अग्रवाल, हेमंत सुनेजा, किशोर मेहता आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नावघाट पर नहाते समय गंगा में बही किशोरी
Next: 117 स्कूलों में फर्नीचर के लिए डीएम ने जारी किए 62 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.