Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में डूबने का नाटक करने वाली छात्रा बरामद
  • हरिद्वार

गंगनहर में डूबने का नाटक करने वाली छात्रा बरामद

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। करीब दो सप्ताह पूर्व कथित तौर पर गंगनहर में डूबने का ढोंग करने वाली बीकॉम की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा अपने परिजनों से नाराज होकर घर से फरार हो गई थी। पुलिस ने गुमराह करने के आरोप में छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की है। छात्रा का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। करीब दो सप्ताह पूर्व 13 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुमराड़ी गांव निवासी बीकॉम की छात्रा ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की गंगनहर में काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने गंगनहर के किनारे से छात्रा का मोबाइल और चुनरी बरामद की थी। पुलिस छात्रा की लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। छात्रा ने फरार होने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था कि उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा गूगल नहर पटरी पर खड़ी हुई है और वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। कार्यवाहक कोतवाल रफत अली ने बताया कि छात्रा ने गुमराह करने के लिए गंगनहर में डूबने की कहानी बनाई थी। उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दस साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को मिले एसीपी
Next: चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ गाली गलौज के मामले में मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.