Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को मिले एसीपी
  • देहरादून

दस साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को मिले एसीपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में सहायक वन कर्मचारी संघ, वन बीट अधिकारी संघ और आउटसोर्स सहायक वन कर्मचारी एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसमें फील्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। रविवार को सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में कर्मचारी हितों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को अविलंब एसीपी देने की मांग की गई। कर्मचारियों का स्थायीकरण, लंबी दूरी की गश्त के लिए समय पर राशन प्रदान करने व मेडिकल, टीए बिलों को तय समयावधि में पास करने पर चर्चा हुई। बैठक में पुराने हथियारों से गश्त करने पर सवाल उठे। पुराने हथियार समय आने पर काम नहीं करते। कर्मचारियों को नए हथियार दिए जाएं या फिर पुराने हथियारों की मरम्मत की जाए। बैठक में पार्क क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों पर भी सवाल उठे। निर्माण कार्यों के लिए स्थानीय अखबारों में टेंडर निकालने, निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ही एमबी पर हस्ताक्षर कराए जाने, फील्ड कर्मचारियों को आवास भत्ता देने व वाहन भत्ते की रिवाइज करने की मांग की गई। मौके पर सहायक वन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, सचिव फरमान अली संरक्षक मनोज चौहान, सूरत सिंह, मनीराम, उमेश चंद्र, विनोद कुमार, शायर हुसैन, प्रभुदयाल, पुष्पा नेगी, सचिन कंडारी, इरफान अहमद, राहुल सैनी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बच्ची चुराने वाली महिला रंगेहाथ दबोची
Next: गंगनहर में डूबने का नाटक करने वाली छात्रा बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.