Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर छात्रों ने किया आत्मदाह का प्रयास, एक छात्र ने लगाई आग, अस्पताल में भर्ती
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर छात्रों ने किया आत्मदाह का प्रयास, एक छात्र ने लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। अल्मोड़ा में सोमवार को उस समय पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए जब छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी छात्र ने आत्मदाह का प्रयास करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल एसएसजे परिसर के एक छात्र के द्वारा सोमवार को आत्मदाह की धमकी दी गई थी जिसके मद्देनजर पुलिस बल गांधी पार्क और आसपास के इलाके में मामले की गंभीरता को देखते हुए तैनात था और आत्मदाह की धमकी देने वाले छात्र को पुलिस ने चौघानपाटा पहुँचते ही दबोच लिया। लेकिन इस दौरान दो छात्रों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया और एक छात्र ने अपने ऊपर आग लगा दी जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और यहाँ स्थिति एकदम भयावह हो गई। बीते कुछ दिनों से छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं और कुछ दिन पूर्व छात्रों ने उच्च शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और धरना- प्रदर्शन के साथ चक्काजाम भी किया था। जिसके बाद अल्मोड़ा परिसर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बंद कर दिया गया था। परिसर बंद होने के बाद से छात्र और उग्र हो गए जिसके बाद एक छात्रनेता ने शनिवार को 48 घंटे के भीतर छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं करने पर आत्मदाह की धमकी का वीडियो जारी किया था। छात्रनेता की आत्मदाह की धमकी के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क था और अल्मोड़ा में चौघानपाटा क्षेत्र सोमवार सुबह से छावनी में तब्दील हो गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे आत्मदाह की धमकी देने वाला छात्रनेता समर्थकों सहित उच्च शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए चौघानपाटा पहुंचा तो उसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। इसी दौरान जहाँ पुलिस का ध्यान उक्त छात्रनेता पर था वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष और एक अन्य छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी छात्रनेता ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन वहीं दूसरे छात्रनेता ने खुद को आग लगा ली। छात्र को आग में घिरा देख वहाँ अफरातफरी मच गई। आनन फानन में वहाँ तैनात अग्निशमन विभाग ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई। घायल छात्र को उसके साथी छात्र यहाँ से अस्पताल ले गए, जहां बताया जा रहा है कि वह 15 से 20 प्रतिशत तक झुलस गया है। छात्र के एकाएक उठाए आत्मघाती कदम से पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया, लेकिन ऐसी घटना की आशंका नहीं थी। इसके बाद एनएसयूआई छात्र संगठन के छात्रों ने गांधी पार्क में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया और विरोध में नारे भी लगाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ गाली गलौज के मामले में मुकदमा
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.