Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • छात्रसंघ चुनाव न कराने के फैसले पर जताया आक्रोश
  • पिथौरागढ़

छात्रसंघ चुनाव न कराने के फैसले पर जताया आक्रोश

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। छात्रसंघ चुनाव आयोजित न करा पाने के फैसले को लेकर एनएसयूआई ने भाजपा सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। युवाओं ने जल्द चुनाव की तिथि घोषित न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को एप्टेक तिराहे में छात्रों ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। निखिल ने कहा कि राजनीति के प्रथम सीढी छात्र राजनीति होती है। छात्र-छात्राओं की आवाज उठाने व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का जिम्मा भी छात्र नेताओं का ही होता है। सरकार षड्यंत्र रचकर छात्र संघ चुनाव ही रद्द कर रही है जो लोकतंत्र की हत्या है। सरकार पहले भी युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते आई है। कभी पेपर लीक,अग्निवीर के नाम पर छात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है। अब छात्र संघ चुनाव न कर यह अपना असली युवा विरोधी चेहरा दिखा रहे हैं। जल्द चुनाव कराने के लिए सरकार की ओर से कदम न उठाने पर पूरे जिले में एक बडा आंदोलन किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान कार्तिक खर्कवाल, जतिन वल्दिया, नितिन सागर, अजय वल्दिया, लवराज, विक्की लोहिया, विजेंद्र प्रसाद, आदित्य बोहरा, आदि सौन, आदित्य कुमार, शिखा चौहान, रोमा भट्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Next: ग्राम प्रधान पर हमले से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का किया घेराव

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.