Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • किशोरी से दुष्कर्म में युवक को बीस साल की कठोर कैद
  • हरिद्वार

किशोरी से दुष्कर्म में युवक को बीस साल की कठोर कैद

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। विशेष पोक्सो जज/अपर जिला जज/एफटीएस सी चंद्रमणि राय की अदालत ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में दोषी युवक को बीस साल के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 18 जुलाई 2020 को कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की चाय की दुकान पर जा रही थी। काफी देर तक पीड़िता चाय की दुकान पर नहीं पहुंची थी। तब उसके पिता ने पीड़िता को तलाश करना शुरु किया। काफी देर बाद पता चला था कि लड़की को आरोपी राकेश कुमार बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। इसके बाद पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपी राकेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम बिंगी जिला सुल्तानपुर, यूपी के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। बाद में पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में सात गवाह पेश किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एलआईयू कांस्टेबल गंगा में डूबकर लापता
Next: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.