Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • एलआईयू कांस्टेबल गंगा में डूबकर लापता
  • हरिद्वार

एलआईयू कांस्टेबल गंगा में डूबकर लापता

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र के ठोकर नंबर दस बैरागी कैंप में एलआईयू का एक सिपाही सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर लापता हो गया। सिपाही के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जल पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत आला अफसर मौके पर पहुंच गए। मायापुर क्षेत्र में एलआईयू का कार्यालय है। कार्यालय में कांस्टेबल के पद पर तैनात 43 वर्षीय तिरपन नेगी सोमवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। कार्यालय स्टॉफ ने उससे संपर्क साधना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका। दोपहर बाद एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को कांस्टेबल के गंगा की मुख्य धारा में डूबकर बहने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एलआईयू के निरीक्षक नीरज यादव, एसओ कनखल मनोज नौटियाल तत्काल मौके पर पहुंच गए।
कांस्टेबल के दो बेटे-एक बेटी
मूल रूप से गांगरो तहसील कालसी विकास नगर देहरादून का रहने वाला तिरपन नेगी यहां एलआईयू कार्यालय के बगल में बनी पुलिस बैरक में रहता है। उसका परिवार अपने गांव में ही रहता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसका छोटा भाई भी फायर स्टेशन उत्तरकाशी में तैनात बताया जा रहा है।

गंगा नहाने के लिए पहुंचा था कांस्टेबल
एलआईयू कांस्टेबल नहाने के लिए गंगा की मुख्य धारा में गया था। मौके पर उसके कपड़े और मोबाइल फोन भी मिला है। जहां वह डूबा है, वहां पानी काफी गहरा है। उसकी तलाश में एसडीआरएफ भी पहुंच गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि कांस्टेबल नहाने के लिए पहुंचा था, यहां बात प्रारंभिक पड़ताल में निकलकर आ रही है। बताया कि तेज बहाव में वह बह गया। गंगा में जल स्तर अधिक है, इसलिए उसे तलाशने में मशक्कत करनी पड़ रही है। जल पुलिस और एसडीआरएफ संयुक्त् स्तर से तलाश में जुटे है। बताया कि अन्य गंगा घाटों पर जल नहीं है, इसलिए ही कांस्टेबल यहां नहाने के लिए पहुंचा होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
Next: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को बीस साल की कठोर कैद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.