Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अविलंब छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे सरकार: आर्य
  • देहरादून

अविलंब छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे सरकार: आर्य

AltnewsUttarakhand 29/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने छात्र हित में तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव पर अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे। जिससे प्रदेश की छात्र शक्ति को उसका हक और अवसर मिल सके। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में आर्य ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं की नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। छात्र राजनीति ही ऐसी कड़ी है, जिससे युवा राजनीति कि पौध तैयार होती है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उसी छात्र राजनीति को खत्म कर रखा है। ना नगर निकाय चुनाव का कुछ पता ना है, न ही छात्रसंघ चुनाव का। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि युवाओं में राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए नियमित रूप से छात्रसंघ चुनाव कराया जाना प्रदेश के युवाओं के लिए नितान्त आवश्यक है। एक स्वाभाविक लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रसंघ चुनाव अपरिहार्य और अनिवार्य हैं।

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से मिले महर्षि
प्रदेश कांग्रेस मुख्य मीडिया समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर निकाय चुनाव समय से कराने और छात्रसंघ चुनाव के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा है। मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि सरकार ने अभी तक निकाय चुनावों पर स्थिति साफ नहीं की है। इससे गफलत की स्थिति बनी हुई है। सरकार कह तो रही है कि निकाय चुनाव दिसंबर तक करा लिए जाएंगे, लेकिन सरकार की तैयारियां कहीं नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव पर पुनर्विचार करते हुए चुनाव का रास्ता निकालने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप से, कमाई के झांसे में गंवाए 44 लाख
Next: भरपेट खाने के बाद रेस्टोरेंट वाले ने बिल मांगा तो कर दी तोड़फोड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.