Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप से, कमाई के झांसे में गंवाए 44 लाख
  • देहरादून

ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप से, कमाई के झांसे में गंवाए 44 लाख

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ वहां ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी दे रहे लोगों के लाभ कमाने झांसे आकर दून निवासी व्यक्ति ने 44.4 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित को मोटी रकम देने के बाद धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर अपराध थाना देहरादून में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेशविला रोड, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय योगेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए। योगेश ने को बीते जुलाई में एक ट्रेडिंग से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें लगभग 100 सदस्य जुड़े थे। इस ग्रुप का संचालन प्रणिता जोशी और जयप्रकाश गुप्ता कर रहे थे। दोनों खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ के रूप में पेश कर रहे थे। योगेश ने बताया कि ग्रुप के संचालकों ने उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और उस पर ऑनलाइन खाता खुलवाया। फिर एप में निवेश के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये जमा कराए गए। शुरू में निवेश पर लाभ दिखाने के बाद जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उनसे 19.5 लाख रुपये सर्विस चार्ज की मांग की गई। योगेश ने चार्ज देने से इनकार करने पर उनका खाता बंद कर दिया गया और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से भी ब्लॉक कर दिया गया। इससे पहले पीड़ित 44.4 लाख रुपये जमा कर चुके थे। योगेश ने आरोप लगाया है कि इस ग्रुप में जयप्रकाश गुप्ता और प्रणिता जोशी ने फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए लोगों को भ्रमित किया। योगेश ने इन दोनों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को मुहैया कराए हैं। साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने दिवाली से पहले पकड़ा 300 किलो मिलावटी मावा
Next: अविलंब छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे सरकार: आर्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.