Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • एचओडी से अभद्रता करने वाले उपनल कर्मी पर असमंजस
  • नैनीताल

एचओडी से अभद्रता करने वाले उपनल कर्मी पर असमंजस

AltnewsUttarakhand 29/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभाग के एचओडी से अभद्रता के आरोपी उपनल कर्मी पर कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मामले में उपनल प्रबंधन ने किसी कर्मचारी को हटाने का अधिकार नहीं होने की बात कही है। प्राचार्य को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज में बतौर लिपिक तैनात एक कर्मचारी पर टीबी एंड चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरजी नौटियाल से करीब दो माह पहले अभद्रता का आरोप लगा था। इस मामले की लिखित शिकायत डॉ. नौटियाल ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी से की थी। प्राचार्य ने उपनल प्रबंधन को पत्र लिखकर कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर डॉ. नौटियाल ने प्राचार्य के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. जोशी ने उपनल प्रबंधन को उक्त कर्मचारी की कालेज प्रबंधन को जरूरत नहीं होने और उसे वापस बुलाने को लेकर पत्र लिखा। मामले में मुख्य परियोजना अधिकारी (उपनल) सेवानिवृत्त कर्नल आलोक पांडे का कहना है कि नियमानुसार उनके पास कर्मचारी को हटाने का अधिकार नहीं है। जहां कर्मचारी तैनात है, यह निर्णय वहां के संस्था प्रमुख ही ले सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने पत्र के माध्यम से प्राचार्य को जानकारी दे दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ में हिमालय हेली के हेलीकॉप्टर ने की एमरजेंसी लैडिंग
Next: निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.