Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया धीमी होने से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 22 सितंबर को 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साक्षात्कार होने के बावजूद अब तक चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों के दूसरे संस्थानों का रुख करने की आशंका बनी हुई है।

22 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य समेत उच्चस्तरीय पैनल ने न्यूरो, हड्डी, स्त्री रोग और बाल रोग सहित विभिन्न विभागों के 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए थे। उस समय चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने साक्षात्कार के एक सप्ताह के भीतर चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी करने की बात कही थी, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

समय पर नियुक्ति पत्र नहीं मिलने का असर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता पर पड़ सकता है। पूर्व में भी साक्षात्कार के एक से दो माह बाद नियुक्ति पत्र जारी होने के कारण कई चयनित डॉक्टर दूसरे निजी या सरकारी संस्थानों में नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। इसी वजह से साक्षात्कार के तुरंत बाद नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग उठती रही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में देरी से चिकित्सा सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है। पूर्व में पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों को भी फैकल्टी की कमी के चलते राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में देरी के बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। समय रहते नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो विशेषज्ञ डॉक्टरों के दूसरे संस्थानों में जाने का खतरा बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, 4.9 रही तीव्रता
Next: वरिष्ठ समाजसेवी किशन चंद्र गुरुरानी का निधन, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • नैनीताल

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम, उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.