Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पटूरा दुग्ध समिति के 74 दुग्ध उत्पादकों को बांटा बोनस
  • अल्मोड़ा

पटूरा दुग्ध समिति के 74 दुग्ध उत्पादकों को बांटा बोनस

AltnewsUttarakhand 31/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया लगातार दुग्ध उत्पादकों का बोनस वितरण कर रहे हैं‌। बोनस वितरण के अन्तर्गत विकासखंड हवालबाग के पटूरा दुग्ध समिति में 74 दुग्ध उत्पादकों को कुल 63483 रुपया बोनस वितरित किया गया। बोनस वितरण में सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को एक और लाभकारी योजना गोबर के कण्डे बनाए जाने के लिए कहा गया जो वर्तमान में संस्था द्वारा 6 रुपया प्रति किलो लिए जा रहे हैं। लकड़ी और ठीठे मिलाकर गोबर के कण्डे बनाने के लिए भी पशु पालकों से कहा गया जिसको संस्था 9 से 9.5 रू किलो खरीदेगी, जिससे दुग्ध उत्पादकों को एक अन्य योजना से भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगो से दुग्ध समिति से जुड़ने के लिए भी कहा गया। बोनस वितरण में प्रथम स्थान पर प्रकाश पुत्र दामोदर ने 5972 रुपया बोनस, द्वितीय स्थान पर मोहन सिंह ने 5521 रुपया बोनस, तृतीय स्थान पर हेमा डांगी ने 4375 रुपया बोनस प्राप्त किया। बोनस वितरण में प्रधान प्रबंधक गंगाशरण राणा, दुग्ध निरीक्षक राम प्रसाद, क्षेत्र पर्यवेक्षक शोभा डालाकोटी/किरण पाण्डे, दुधौली दुग्ध समिति सचिव आंनद सिंह, सुनीता, मुन्नी, हंसी, कमला, रेणु,भावना आदि सहित दर्जनों दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर दी दीपावली की शुभकामनाएं
Next: छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को जगाने को किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.