Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • वाहन दुर्घटना में मां-बेटे की मौत
  • नैनीताल

वाहन दुर्घटना में मां-बेटे की मौत

AltnewsUttarakhand 01/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। शुक्रवार को लामाचौड़ में अमलताश मोड़ पर तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पूर्व सैनिक और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एसटीएच में उपचार के बाद निजी अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। वहीं दूसरी कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे का कारण लापरवाही से ड्राइविंग बताई जा रही है।   पलवलगढ़ बैलपड़ाव निवासी कमलेश महरा (40 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह महरा सेना से रिटायर्ड थे। वह पलवलगढ़ में ही अपनी पत्नी दीपा महरा (35 वर्ष), 14 व 12 वर्ष के बच्चे तथा मां भुवनी देवी (60) वर्ष के साथ रहते थे। कमलेश के पड़ोसी विक्की टम्टा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे के आसपास कमलेश, अपनी पत्नी दीपा व मां भुवनी देवी के साथ हल्द्वानी स्थित अपने ससुराल कमलुवागांजा की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां से वह किसी मंदिर में दर्शन के लिए भी जाने वाले थे, लेकिन कालाढूंगी की ओर से आते वक्त लामाचौड़ स्थित भाकड़ा अमलताश मोड़ पर कमलेश की कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कमलेश की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार कमलेश, उनकी पत्नी दीपा महरा व मां भुवनी देवी बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल तीनों को एसटीएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश व उनकी मां भुवनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपा की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर ऑल्टो कार चालक की लापरवाही सामने आई है। घटना की अन्य एंगल से जांच की जा रही है। मृतक कमलेश का एक बेटा और एक बेटी है। जो स्कूल पढ़ते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: अल्मोड़ा में दीपों की रोशनी से जगमग रहा घर-आंगन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.