Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफल केदारनाथ यात्रा संचालन पर तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का जताया आभार
  • देहरादून

सफल केदारनाथ यात्रा संचालन पर तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का जताया आभार

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन पर तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया। यात्रा के बीच आई आपदा से निपटने को लेकर सरकार के स्तर पर हुए विशेष प्रयासों को भी सराहा। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन और विशेष प्रयासों से इस वर्ष की यात्रा बेहद सफलतापूर्वक संचालित हुई है। चारधाम यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने को धामी सरकार की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे। मानसून सीजन में भारी अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम के पैदल एवं सड़क मार्ग बुरी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते यात्रा प्रभावित रही। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी में आपदा को गंभीरता से लेते हुए खुद कमान संभाली। स्वयं यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर जल्द अपनी विशेष टीम को यात्रा को सुचारू करने को केदार घाटी में तैनात किया। इसके कारण ही रिकॉर्ड समय में यात्रा दोबारा शुरू हुई। तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला ने सफल यात्रा संचालन पर सीएम धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि चारों धामों की यात्रा को भव्य बनाने को धामी सरकार ने सराहनीय प्रयास किए। विशेषतौर पर श्री केदारनाथ धाम के लिए सीएम धामी के प्रयासों से यात्रा विपरीत परिस्थितियों के बीच भी भव्य और दिव्य रही। मानसून सीजन में हुई अतिवृष्टि के बाद यात्रा का दूसरा चरण सुचारू करने को सीएम धामी ने स्थानीय व्यापारियों को निशुल्क हेली सेवाओं से केदारनाथ धाम पहुंचाया। आपदा से प्रभावित परिवारों को 10 करोड़ से अधिक का मुआवजा बांटा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को हिरासत में लिया
Next: सरस्वती विहार में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.