Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरस्वती विहार में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश
  • देहरादून

सरस्वती विहार में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में लगातार बढ़ती चोरी घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। सरस्वती विहार विकास समिति ने चेताया कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगता और अब तक हुई घटनाओं का खुलासा नहीं किया जाता है तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट और सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शनिवार दोपहर में ब्लॉक ए से एक्टिवा चोरी हो गई। चोरों ने मेन रोड से भरी दोपहर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जो कि अश्चर्यजनक है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने थाना नेहरू कॉलोनी और बायपास पुलिस चौकी मिलकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, दीपक काला, मुकेश पोखरियाल, कैलाश रमोला, गब्बर सिंह कैंतूरा, वीरेंद्र नेगी, संदीप रावत मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सफल केदारनाथ यात्रा संचालन पर तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का जताया आभार
Next: अल्मोड़ा जनपद में दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटनाग्रस्त; 36 की मौत, 27 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.