Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिकअप वाहन से 03 लाख का गांजा बरामद, 02 तस्कर पकड़े
  • अल्मोड़ा

पिकअप वाहन से 03 लाख का गांजा बरामद, 02 तस्कर पकड़े

AltnewsUttarakhand 03/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जनपद पुलिस की थाना सल्ट टीम ने पिकप से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को पकड़ा है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रविवार को थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या यूके19-सीए-1302 में सवार भंवर पाल (18 वर्ष) पुत्र ओमवीर सिंह और शाहिद अली (19 वर्ष) पुत्र रियासत अली दोनों निवासी रामनगर नैनीताल के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया। आरोपी गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहे थे। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बरामद गांजे की कीमत करीब 03 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ सल्ट पुलिस टीम में एसआई मदन मोहन जोशी, एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कपिल कुमार, चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 05 से 09 नवंबर तक लोक संस्कृति में सराबोर जय गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का आयोजन
Next: विधि विधान से हुए केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.