Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निरंजनपुर मंडी समिति में 20 में से 19 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
  • देहरादून

निरंजनपुर मंडी समिति में 20 में से 19 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में सोमवार को 20 में से 19 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम सदर हर गिरी ने यहां डीएम सविन बंसल के निर्देश पर सुबह दफ्तर खुलने के साथ ही छापा मारा। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि निरंजनपुर स्थित कृषि मंडी समिति के कार्यालय में कर्मचारी गैरहाजिर रहते हैं, यहां सुबह समय पर भी कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को चार दिन के दीवाली अवकाश के बाद दफ्तर खुला तो जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसडीएम सदर हर गिरी को औचक निरीक्षण के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि वह दस बजे से पहले ही दफ्तर के बाहर पहुंच गए थे। यहां सफाई कर्मचारी ने कार्यालय खोला और इसके बाद 10 बजकर 05 मिनट पर एक कर्मचारी कार्यालय में दाखिल हुए। इसके बाद सवा दस बजे तक जब कोई नहीं आया तो उन्होंने पूरे कार्यालय में हर कमरे का निरीक्षण किया। साथ ही खुद ही दफ्तर में खाली पड़ी कुर्सियों की वीडियोग्राफी करने लगे। जब कोई नहीं आया तो उपस्थिति पंजिका को कब्जे में लेते हुए गैरहाजिर 19 कर्मचारियों की सूचना वेतन काटने की संस्तुति के साथ जिलाधिकारी को भेज दी। दफ्तर में एक मात्र कर्मचारी पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ही दफ्तर पहुंचे थे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि जनपद में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए हैं और उन्हें जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेयजल कर्मियों को जल्द मिले आयुष्मान का लाभ
Next: प्रीतम से मिले पीसीएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.